सुल्तानपुर, नवम्बर 14 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के राईबीगो (जुलहा तारा) गांव से गुरुवार की सुबह साइकिल बनवाने निकले तीन किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश किए। प्रयास के बाद भी तीनों का कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। राईबीगो निवासी दिव्य प्रकाश मिश्र ने कादीपुर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि बीते 12 नवंबर को शाम के समय उनके दो पुत्र सूर्यमणि (15), शेषमणि (13) और भतीजा चंद्रमणि (11) साइकिल बनवाने के लिए गांव के ही ब्रह्मबाबा स्थान के पास गए थे। देर शाम तक जब तीनों किशोर वापस घर नहीं लौटे तो पर...