Sultanpur News: घर में घुसकर महिला सहित परिवार के सदस्यों को पीटा
सुल्तानपुर, नवम्बर 14 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के राईबीगो गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। विपक्षी ने घर में घुसकर एक महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि दबंग ने महिला के बेटे का नाम स्कूल से कटवाने और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम राईबीगो निवासिनी इन्दू शर्मा पत्नी अमरदीप शर्मा का आरोप है कि उनका बेटा जयदीप शर्मा(7) प्राथमिक विद्यालय चंदेलेपुर में कक्षा एक का छात्र है। गांव निवासी उनके विपक्षी का पुत्र शिवा उपाध्याय (8) भी उसी स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। दोनों बच्चे एक साथ स्कूल आते-जाते हैं। पीड़िता के अनुसार, बृहस्पतिवार 12 नवंबर की शाम साढ़े तीन बजे के करीब विपक्षी उनके घर आ कर उन्हें गालियां देने लगा। विरोध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.