सुल्तानपुर, नवम्बर 14 -- दो बहनों से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता। दो बहनों को मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। इसमें पीड़त ने दो लोगों को नामजद करके आरोपित किया है। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया गांव निवासिनी आशा देवी पत्नी बिंद कुमार का आरोप है कि बीते 12 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उनकी पुत्री मोनी(21) अपने खेत की मेड़ पर घास छील रही थी। इसी दौरान विपक्षी वहां पहुंचकर और गाली-गलौज देने लगे । मना करने पर लात-घूंसों से मारापीटा। मोनी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता की मां ने कादीपुर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की और घर लौट आईं। थाने में शिकायत किए जाने से आरोपी बुरी तरह भड़क गए।...