Sultanpur News: घर के सामने गंदगी को लेकर भिड़े दो परिवार
सुल्तानपुर, अक्टूबर 9 -- Sultanpur News: दोस्तपुर। कस्बे के कजियाना मोहल्ले में बुधवार दोपहर दरवाजे के सामने सड़क पर गंदगी पड़े होने को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में अब्दुल रहमान, नादिर, उसकी मां नूरजहां, नाज़िया, आसिया और श्वेबा खातून घायल हो गईं। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने स्थति को संभाला उसके बाद घायल थाने पहुंचे, जहां अब्दुल रहमान की तहरीर पर पुलिस ने शाबिर, असलम, तुफेल और चंदू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.