सुल्तानपुर, अगस्त 2 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव में चोरों ने शनिवार की रात घर के बाहर चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शे को निशाना बनाया। पहले बिजली का चार्जिंग तार काटा, फिर ई-रिक्शे को चुपचाप ढकेलकर घर से कुछ दूरी पर सड़क तक ले गए और उसकी चारों बैटरियां खोलकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित राम यज्ञ ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर चार्जिंग पर लगाया था। ई-रिक्शा से चार बैट्रियां चोरी हुई हैं। ई रिक्शा सड़क किनारे खड़ा मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से चार बैट्री चोरी पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की ...