Sultanpur News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पीटा, केस दर्ज
सुल्तानपुर, जुलाई 4 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कूम्ही गांव में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कूम्ही निवासी फूल कुमारी ने आरोप लगाया कि उसके पति सिकंदर आए दिन परिवार के अन्य सदस्यों के बहकावे में आकर उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि इस बार भी सिकंदर ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी पति सिकंदर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने, तोड़फोड़ में 12 पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.