Sultanpur News: ग्रामीणों ने एक जंगली सुअर को मार गिराया
सुल्तानपुर, सितम्बर 20 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता । जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में शनिवार सुबह पशुओं के लिए हरा चारा काटने गए एक बुजुर्ग पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जंगली सुअर के हमले में छह और लोग घायल हुए थे। वन विभाग की टीम और ग्रामीण जंगली सुअर की तलाश में लगातार कांबिंग कर रहे थे। रविवार को ग्रामीणों ने परसौंहा परमानपुर में माइनर के पास लाठी डंडों से सुबह करीब साढ़े दस बजे एक जंगली सुअर को मार गिराया। अभी यह स्पष्ट नही है कि जिस सुअर को ग्रामीणों ने मार गिराया है वह लोगों पर हमला करने वाला ही था या फिर दूसरा। इसके लिए पोस्टमार्टम प्रक्रिया की जा रही है।
जंगली सुअर का हमला जयसिंहपुर कोतवाली कल्याणपुर गांव निवासी उदय राजपाल (6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.