Sultanpur News: गौशाला में आग से बछिया की मौत, पत्नी समेत तीन मवेशी झुलसे
सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: अखंडनगर, संवाददाता । थाना क्षेत्र में स्थित नगरी गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे राम शब्द पुत्र अदलती की गौशाला और घर गृहस्थी के सामान रखे हुए छप्पर में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में एक बछिया की जल कर मौत हो गई, जबकि दो गाय और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। मवेशियों को बचाने के प्रयास में राम शब्द की पत्नी उर्मिला भी झुलस गईं। आग से मोटरसाइकिल, दो कुंतल चावल, डेढ़ कुंतल गेहूं, 50 किलो सरसों, चारपाई और बिस्तर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग बुझाई गई मौके पर लेखपाल और पशु चिकित्सक ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया तथा मवेशियों का उपचार किया। लेखपाल ने शान द्वारा उचित मुआवजा दिया जाएगा इस बात को बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.