सुल्तानपुर, जुलाई 5 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। गौरैया संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कटका क्लब सामाजिक संस्था ने 'गौरैया आओ मेरे देश में' अभियान के तहत दमोदरा के सुकाली का पुरवा में पक्षियों के लिए जलपात्र और घोंसले लगाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पक्षी संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कटका क्लब के प्रदेश महामंत्री लालमणि दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और प्राकृतिक आवास लगातार घटने से गौरैया समेत अन्य पक्षियों का अस्तित्व संकट में है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी और सुरक्षित घोंसलों की व्यवस्था करनी चाहिए। कटका क्लब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषभदेव शुक्ला ने कहा कि गौरैया पर्यावरणीय संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी है। यद...