Sultanpur News: गौरी शंकर धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सुल्तानपुर, जुलाई 31 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता श्रावण मास में प्रसिद्ध श्री गौरी शंकर धाम, शाहपुर जंगल में लगने वाले मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शनिवार को श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार शाम को ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की तैनाती के लिए विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर ड्यूटी प्वाइंट भी चिन्हित किए।श्रावण मास के दौरान पूरे महीने बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन शनिवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए चांदा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की है। भीड़ को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.