सुल्तानपुर, अगस्त 22 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता शुक्रवार देर रात गोवंश की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पड़ोस के सटे प्रतापगढ़ जनपद के मानापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास हुआ। घायल युवक प्रतापगढ़ के सैफाबाद बाजार से अपने घर सिहौली की ओर आ रहा था।चांदा कोतवाली क्षेत्र के सिंहौली गांव निवासी बालेंद्र सिंह पुत्र काशी सिंह बाइक से घर आ रहे थे। मानापुर प्राथमिक विद्यालय के समीप अचानक सड़क पर आए गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को तत्काल सहायता पहुंचाई। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: गोवंश से टकराई बाइक, युवक घायल ग्रामीणों की मदद से घायल बालेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य के...