सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- Sultanpur News: अखण्डनगर। बेलवाई-हलियापुर मार्ग स्थित बछेड़िया गांव के निकट एक गोवंश उस समय काल का ग्रास बनते-बनते बचा, जब अखण्ड नगर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे ठोकर मार दी। भीषण टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोवंश करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया और उसके शरीर पर गहरी चोटें आईं। घटना को अंजाम देकर वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर उसका इलाज करवाया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: गुनसेज में फोरलेन पर अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...