Sultanpur News: गोवंश को मृत दिखाने का आरोप, जांच की मांग
सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। गोवंश सुपुर्दगी के तहत मिले पशु को अभिलेखों में मृत दिखाकर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए बेरामारूफपुर गांव की महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। गांव निवासी सुदामा देवी पत्नी बसंत लाल ने बताया कि उन्होंने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल से दो गोवंश सुपुर्दगी में लिए थे। इनमें से एक की करीब 15 माह पहले मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे गोवंश का वह पालन-पोषण कर रही हैं। आरोप है कि करीब छह माह से भरण-पोषण की धनराशि नहीं मिली है। महिला का आरोप है कि जानकारी करने पर जिम्मेदारों ने गोवंश को अभिलेखों में मृत दिखाए जाने की बात कही और उसे दोबारा जीवित दिखाने के लिए 25 हजार रुपये मांगे। आरोप यह भी है कि विकास खंड के एक युवक के माध्यम से गोवंश के कान में लगा टैग काटने का प्रयास भी किया गया। पीड़िता द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.