Sultanpur News: गोवंश का अवशेष मिलने से हड़कंप,मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर, नवम्बर 22 -- Sultanpur News: कुड़वार। बन्धुआकला थाना क्षेत्र में शारदा सहायक खंड 49 के किनारे गौकशी के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। बंधुआ कला थाना क्षेत्र पड़वापुर मझगंवा के मध्य नहर की पटरी के दक्षिणी तरफ अजियाउरदेई अल्पिका के पास सुलतानपुर अमेठी बार्डर रविवार सुबह गौकशी के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों सहित गौरक्षा वाहनी के जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा ने पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल को सूचना दी। सूचना पर तत्काल बंधुआ कला थानाध्यक्ष प्रमोद पटेल के साथ सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि घटना सही है।पु लिस के तरफ से मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.