Sultanpur News: गोमती मित्रों ने चलाया सफाई अभियान
सुल्तानपुर, जुलाई 5 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। गोमती मित्र मण्डल ने रविवार को सीताकुण्ड घाट पर सफाई अभियान चलाया। प्रातः छह बजे से शुरू हुआ श्रमदान पूरे परिसर की सफाई के बाद 9:00 बजे समाप्त हुआ। गोमती मित्र मंडल के स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के गंभीर प्रयासों से प्रभावित होकर राणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्रोफेसर सुनील त्रिपाठी की भी श्रमदान में विशेष उपस्थिति रही। संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, संत कुमार प्रधान,मुन्ना सोनी, मुन्ना पाठक,अजय प्रताप सिंह, राम क्विंचल मौर्या, राकेश सिंह दद्दू मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.