Sultanpur News: गोमती मित्रों ने किया श्रमदान
सुल्तानपुर, अगस्त 23 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। गोमती मित्र मंडल ने रविवार को 6 से 9 बजे तक सीताकुण्ड धाम परिसर एवं नदी तट पर साप्ताहिक श्रमदान किया। आगामी कांवर यात्रा के टिकरिया से सीताकुण्ड धाम पहुंचने को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए तथा जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई। गोमती मित्रों ने नदी तट एवं परिसर की सफाई करते हुए श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने और बढ़े जलस्तर के कारण नदी के गहरे हिस्सों में न जाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.