सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने रविवार को सीताकुण्ड धाम में साप्ताहिक श्रमदान किया। चले अभियान में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद घाट और तट पर फैली गंदगी को हटाकर पूरे तट की सफाई की गई। इस दौरान गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, राकेश सिंह दद्दू, अजय प्रताप सिंह, दिनकर सिंह, मुन्ना पाठक, राम क्विंचल मौर्या, आलोक तिवारी, रामु सोनी, अभय सोनी, आभास शर्मा, अभय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...