सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: धनपतगंज, संवाददाता । गोमती के बढ़ते जल स्तर से नदी के किनारे के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गयी है। पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो रहा है। वहीं लगातार हो रही कटान से लोगों के घरों के भी नदी की जद में आने का खतरा बना हुआ है। तूफानी बारिश से तिराई इलाके में नदी कछार के गांव जासरपुर और कोलिया तथा बगिया गांव के बाशिंदों की रातों की नींद उड़ गयी है। नदी के कटान की जद में बगिया गांव निवासी सुदामा देवी अपने आशियाने के अस्तित्व को लेकर चिंता में हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले तक नदी की धारा लगभग छह मीटर दूर थी, लेकिन मकान तक पहुंच गयी। अभी तक न तो हल्का लेखपाल आये और न हीं किसी ने मौका मुआयना किया। गांव निवासी पवन का कहना है कि पानी गांव की तरफ कटान के साथ बढ़ रहा है। गांव के कई किसानों की कृषी योग्य...