Sultanpur News: गोमती का जलस्तर थमा, तटवर्ती गांवों में राहत
सुल्तानपुर, अगस्त 23 -- Sultanpur News: धनपतगंज। पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे गोमती नदी के जलस्तर में अब पूरी तरह ठहराव आ गया है। रविवार को ग्रामीणों ने बताया कि गोमती अपने सामान्य स्थान पर बनी हुई है। जलस्तर में बढ़ोतरी थमने से अमऊ, कोलिया, बगियवा, जज्जौर, मिश्राने और जासरपुर समेत तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। मौजूदा समय में गोमती का जलस्तर 81.604 मीटर है। पिछले दिनों नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने से तराई क्षेत्र में बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि नदी का पानी अभी तक रिहायशी इलाकों और खेतों की सिवान से दूर है। इससे फसलों और आबादी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। अमऊ जासरपुर निवासी सुधाकर मिश्र ने बताया कि नदी का पानी अभी करीब 25 फीट नीचे है। उन्होंने कहा कि गोमती में इतना पानी होना आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.