Sultanpur News: गोपाष्टमी मेला में चयनित पशुपालक व किसान पुरस्कृत
सुल्तानपुर, नवम्बर 18 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। गोपाष्टमी पर्व पर मंगलवार को पहाड़पुर सराय भीखम गांव में पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबिका प्रसाद सिंह की स्मृति में 70वां गोपाष्टमी मेला आयोजित किया गया। मेले में क्षेत्र के पशुपालकों ने अच्छी नस्ल की गाय, बछिया और बैलों की जोड़ी का प्रदर्शन किया। वहीं किसानों ने गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों के नमूने प्रस्तुत किए। पशु चिकित्सा और गन्ना विभाग की टीम ने प्रदर्शन के आधार पर चयन कर उत्कृष्ट पशुपालकों और किसानों को आयोजक मंडल की ओर से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित घनश्याम मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से गौ पूजन कराई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह और शशिविंद सिंह ने गौ माता का पूजन किया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: गोपाष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.