सुल्तानपुर, सितम्बर 21 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर गांव में गैस रिफिलिंग से मना करने पर एक व्यक्ति पर कट्टे के बट से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। रोहित अग्रहरि ने पुलिस को दी तहरीर में अनिल कुमार उर्फ दिनेश और उसके बेटे उत्कर्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।रोहित के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे उसके घर के सामने अनिल कुमार उर्फ दिनेश गैस उलटकर भर रहा था। गैस का रिसाव देखकर उसके पिता श्यामलाल अग्रहरि ने ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इसी बात पर अनिल कुमार उर्फ दिनेश और उसके बेटे ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद कट्टे के बट से श्यामलाल के सिर पर वार कर दिया। उनके गिरने के बाद लात-घूंसों और डंडे से भी मारपीट की गई। हमले में श्यामलाल के सिर में चोटें आई हैं। रोहित ने दोनों पर जान से मारन...