सुल्तानपुर, सितम्बर 28 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गुलालपुर बाजार में रविवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दूसरे बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार की रात गुलालपुर बाजार में दो बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में नौगरही गांव निवासी नीरज कुमार सिंह पुत्र लल्लन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकत्सिकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौके पर हुई मौत दूसरा घायल हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक नीरज कुमार सिंह के पिता लल्लन सिंह की तहर...