Sultanpur News: गांव में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
सुल्तानपुर, अक्टूबर 3 -- Sultanpur News: कुड़वार। शनिवार को 187 विधानसभा इसौली क्षेत्र के धम्मौर मंडल की ग्राम पंचायत कचनांवा में भाजपा के प्रदेश सह संयोजक रामचन्द्र मिश्रा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्राम प्रधान राजेश यादव के आवास पर पहुंचे रामचन्द्र मिश्रा ने क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके सुख-दुख में शामिल होकर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। रामचन्द्र मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाकर शासन के मंशा के अनुरूप उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेश यादव, पूर्व बूथ अध्यक्ष स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.