सुल्तानपुर, जुलाई 10 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय विकास खंड सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की सामान्य बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और गांवों की मूलभूत समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ। ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक की शुरुआत में संचालक मनोज कुमार यादव ने पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई। इसके बाद एजेंडे के अनुसार स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशुपालन, नलकूप, नहर, लघु सिंचाई, जल जीवन मिशन, विद्युत निगम, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा ग्राम पंचायत कायाकल्प सहित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार ...