सुल्तानपुर, अक्टूबर 17 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। यूपीआई के जरिए गलती से दूसरे खाते में भेजे गए 61 हजार रुपये वापस नहीं मिलने के मामले में मोतिगरपुर पुलिस ने करीब एक साल बाद मुकदमा दर्ज किया है। पारसपट्टी गांव निवासी अंकित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 23 अक्टूबर 2025 को शाम 6:41 बजे अंकित सिंह ने यूपीआई के माध्यम से 61 हजार रुपये भेजे थे। खाता संख्या गलत होने के कारण रकम दीक्षिता साहू के खाते में चली गई। पीड़ित के मुताबिक, इस संबंध में दीक्षिता साहू से फोन पर बातचीत कर रुपये वापस मांगे गए, लेकिन रकम वापस नहीं की गई। आरोप है कि कई बार मांग करने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए जाने पर पीड़ित ने इस मामले में साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। इस...