Sultanpur News: गन्ने के खेत में दो गड्ढों से सनसनी, खुदाई में मिली लकड़ी गन्ने के खेत में दो गड्ढों से सनसनी,
सुल्तानपुर, सितम्बर 6 -- Sultanpur News: गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज क्षेत्र के गणेशपुर कैथौली गांव स्थित गन्ने के खेत में कब्रनुमा दो गड्ढे दिखाई पड़ने से सनसनी मच गई। बकरी चराने गए लोगों ने गड्ढे की जानकारी ग्रामीणों को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे की खुदाई कराई। करीब छह फीट तक खुदाई के बाद भी उसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। इसके बाद दूसरे गड्ढे की खुदाई नहीं कराई गई। अजीजपुर गांव निवासी जमाल ने गनेशपुर कैथौली गांव स्थित अपना खेत महादेवपुर निवासी बब्लू वर्मा को बंटाई पर दिया है। जिसमें बब्लू वर्मा ने गन्ने की फसल बो रखी थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे बकरी चराने गए लोगों की नजर खेत में बने दो कब्रनुमा गड्ढों पर पड़ी। दोनों गड्ढों की आपस में दूरी करीब 20 फीट और पूर्व दिशा की मेड़ से दूरी करीब 10 फीट थी। कब्रनुमा गड्ढा मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.