Sultanpur News: गंभीर प्रकरण को किया गया चिन्हित, तत्काल होगा निस्तारण : डीएम
सुल्तानपुर, अक्टूबर 3 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। शनिवार को लम्भुआ तहसील परिसर में डीएम इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 297 फरियादियों ने अपनी फरियाद डीएम के समक्ष रखी, मौके पर 23 शिकायतों का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 154, पुलिस 60, स्वास्थ्य विभाग 01, विकास विभाग 25 एवं अन्य विभागों की 34 शिकायतें आई थीं। डीएम इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया, कुछ प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण किया गया और कुछ गंभीर समस्याओं को चिन्हित करते हुए उनके तत्काल निस्तारण के लिए टीम बनाई गई और अधिकारियों से कहा गया है कि समस्याओं का निस्तारण करने के लिए उस गांव में उस स्थल तक जाएं और दोनों पक्षों की वार्ता सुनकर तथा आसपास के लोगों से जानकारी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.