सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। जिले में खेल मैदान के बदहाल होने की खबर हिन्दुस्तान ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को दोपहर में जिलाधिकारी ने पंचायतीराज,युवा कल्याण विभाग व उपायुक्त श्रमरोजगार से खेल मैदान की सूची के साथ बैठक में बुलाया गया था। बैठक में जिलाधिकारी ने खेल मैदान की सफाई कराने व अधूरे कार्यो को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायतों को खेल मैदान की सफाई कराने का निर्देश दिया। ओपेन जिम व अन्य खेल मैदान का स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि मनरेगा योजना के तहत अभी तक 140 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने का दावा किया गया है लेकिन इसमें भी कई खेल मैदान का काम अधूरा है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: करोड़ों खर्च के बाद भी बंद पड़े...