Sultanpur News: खेलेगा भारत जीतेगा भारत के तहत दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
सुल्तानपुर, अगस्त 29 -- Sultanpur News: करौंदीकला, संवाददाता श्रीरामकृष्ण सेवा समिति पहाड़पुर कला के तत्वावधान में युवाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।दौड़ प्रतियोगिता में बलिराम यादव, धीरज सिंह, शिवम मौर्य, अजय अग्रहरि, दीपांशु अग्रहरि, कार्तिक उपाध्याय, अर्पित, अंश पाण्डेय, ऋषभ मौर्य, नैतिक पाल सिंह सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजक अवनीश मिश्र ने बताया कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.