Sultanpur News: खेत से मिट्टी खोदने और फसल नष्ट करने के आरोप में केस दर्ज
सुल्तानपुर, अगस्त 21 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रोहयावां गांव में खेत से जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर मिट्टी खोदकर ले जाने और खड़ी फसल नष्ट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रोहयावां निवासी प्रवेश यादव की तहरीर पर श्यामचंद और रामचंद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रवेश यादव का आरोप है कि 13 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे आरोपियों ने उसके खेत में ट्रैक्टर और जेसीबी लगाकर मिट्टी खोदकर ले जाना शुरू कर दिया। इससे खेत में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल नष्ट हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार मामले की जांच में लेखपाल ने एक गाटा की भूमि से आरोपियों द्वारा मिट्टी खनन किए जाने को अवैध बताया था। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर उसने जिलाधिकारी और एसपी को प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.