सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गरएं गांव में खेत में बेहोशी की हालत में मिली महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने 13 दिन के बाद केस दर्ज किा है। पुलिस अब मामले में छानबीन में जुटी है। गांव निवासी रामराज गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत करवाया कि 27 व 28 जून की रात में लगभग डेढ़ बजे उनकी पत्नी कुसुम गुप्ता शौच के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि छोटा भाई रामप्रसाद गुप्ता अपने तीन अन्य साथियों के साथ उनकी पत्नी का मुंह दबाकर घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा और अधमरा छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: तेरह दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सुबह ग्रामीणों ने महिला को कीचड़ से लथपथ बेहोशी की हालत में देखा, तो परिजन भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में ले जाकर भ...