Sultanpur News: खेत में काम करने गई किशोरी को सांप ने डंसा
सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर। थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी प्रमोद की 17 वर्षीय बेटी प्रीति सोमवार शाम करीब 5:30 बजे खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। किशोरी घर की ओर दौड़कर जा रही थी, तभी रास्ते में डायल 112 के सिपाही दिनेश चौधरी और चालक राजेश शर्मा की नजर उस पर पड़ी। पूछताछ में किशोरी ने सांप के डंसने की जानकारी दी। इस पर पुलिसकर्मी उसे तत्काल सीएचसी मोतिगरपुर ले गए और परिजनों को सूचना दी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.