Sultanpur News: खेत की सिंचाई करने गए युवक की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम
सुल्तानपुर, जुलाई 14 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सहादतपुर गांव में खेत की सिंचाई के दौरान विषैले सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सहादतपुर गांव निवासी भास्कर (35) पुत्र छोटेलाल सोमवार रात बटाई पर लिए गए खेत की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान विषैले सर्प ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन उन्हें तुरंत सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.