सुल्तानपुर, अक्टूबर 9 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए कुछ कारें खुली डिग्गी में सामान लादकर फर्राटा भर रही हैं। डिग्गी में रखा सामान वाहन के बाहर तक निकला रहता है, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार में सामान खिसकने या सड़क पर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है।ऐसे में सवाल उठता है कि टोल प्लाजा पर प्रवेश के समय ऐसे वाहनों की जांच क्यों नहीं होती? यदि ये वाहन टोल पार कर एक्सप्रेसवे पर पहुंच भी जाते हैं, तो नियमित गश्त करने वाली पेट्रोलिंग टीम और सुरक्षाकर्मियों की नजर इन पर क्यों नहीं पड़ती? एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन ऐसे वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए निगरानी और कार्रवाई कितनी प्रभावी है,...