सुल्तानपुर, अगस्त 6 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता कस्बे में जर्जर सड़क की पटरी गुरुवार को फिर से मुसीबत का कारण बन गई। सहकारी संघ दोस्तपुर के गोदाम पर खाद लेकर पहुंचे ट्रक का अगला पहिया मुख्य सड़क से बैक करते समय ब्लॉक चौराहे पर सड़क किनारे की पटरी में धंस गया। इससे ट्रक बीच रास्ते में फंस गया और करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक गोदाम में खाद उतारने के लिए मुख्य सड़क से वाहन बैक कर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे की उखड़ी पटरी धंस गई और ट्रक का अगला पहिया उसमें फंस गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद रोड की स्थिति जर्जर, आवागमन में होती है परेशानी स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लॉक चौराहे तक सड...