Sultanpur News: खाद दिलाने के नाम पर किसान महिला से 10 हजार की ठगी
सुल्तानपुर, जुलाई 22 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बा स्थित सहकारी समिति में खाद दिलाने के नाम पर एक किसान महिला से 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सराय समोखपुर निवासी कौशिल्या निषाद मंगलवार को चार बोरी यूरिया लेने सहकारी समिति पहुंची थीं। फार्मर रजिस्ट्री न होने के कारण उन्हें खाद नहीं मिल रही थी। इसी दौरान एक युवक ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री से यूरिया दिलाने का झांसा देकर उनसे 10 हजार रुपये ले लिए। उसने एक पर्ची पर चार बोरी यूरिया देने की बात लिखकर महिला को गोदाम भेज दिया और मौके से फरार हो गया। गोदाम पहुंचने पर महिला को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुकी हैं। आरोपी की ओर से छोड़ी गई फार्मर रजिस्ट्री में अंबेडकरनगर जिले का पता और मोबाइल नंबर दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.