सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- धम्मौर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत Sultanpur News: सुलतानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के अलग-अलग स्थानों पर चौबीस घंटे के अंदर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसके अलावा बाइक की चपेट में आने से साइकल सवार गंभीर रुप से घायल हुआ। मृत युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुड़वार, संवाद के अनुसार धम्मौर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक सुरेंद्र पाल (30) देहात कोतवाली क्षेत्र के कारोमी गांव का निवासी था। सुरेंद्र पाल (30) पुत्र अभयराज पाल मंगलवार रात आठ बजे के करीब बाइक से अमेठी जिला स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। बताया जाता है कि युवक जैसे ही धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित नहर के पास पहुंचर, तभी उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर म...