Sultanpur News: खड़ंजे के विरोध में प्रधान प्रतिनिधि के भाई को पीटा, केस
सुल्तानपुर, जुलाई 30 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। महेदवा गांव में खडंजे के विरोध में कुछ लोगों ने हमला बोलकर प्रधान प्रतिनिधि की पिटाई कर दी। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर नगर कोतवाली पुलिस ने चार को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पल्हीपुर ग्राम पंचायत के महेदवा गांव में प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव का भाई सुमंत यादव खडंजा बिछवा रहा था। इस बीच गांव के जितेन्द्र सिंह, सुशांत सिंह, उदय प्रताप सिंह व हिन्तेन्द्र सिंह पत्र राम अवध सिंह ने विरोध जताते हुए सुमंत की पिटाई कर दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर चारों के खिलाफ क्राइम इंस्पेक्टर आलोक धीमन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.