सुल्तानपुर, अगस्त 31 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के ग्राम सभा तमरसेपुर में खड़ंजे पर पत्थर का बोल्डर रखकर आधे मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है । जिससे ग्रामीणों का चार पहिया से आवागमन बाधित हो गया है।बैती कला टोल प्लाजा के बगल सट्टा गांव तमरसेपुर है। जहां पर हाईवे से दो सड़कों के बीच स्थित एक खडन्जा मार्ग है। जिससे कभी कभार टोल से बचने के लिए छोटे चार पहिया वाहन भी निकल जाते हैं। परंतु अब उस खड़ंजे पर पत्थर का बोल्डर गाड कर आधे मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है। मामले में ग्राम प्रशासक समर बहादुर यादव व सचिव बृजेश कुमार की भी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: खड़ंजा पर पत्थर का बोल्डर लगाकर रास्ता किया गया अवरुद्ध कोई ठोस जवाब नहीं दे रहे हैं। वहीं मामले को लेकर आमजन से लेकर शोसल मीडिय...