सुल्तानपुर, जुलाई 7 -- Sultanpur News: चांदा,संवाददाता। मंगलवार को दोपहर बाद खेत में गोबर की खाद फेंकने गए खेत मालिक और एक मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इस दौरान खेत स्वामी की मौके पर मौत हो गई। जबकि मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों लोगों को तड़पते देख ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह से दोनों को निकाले। इसके बाद भी खेत स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ। चांदा कोतवाली क्षेत्र के सोनावा गांव निवासी चंद्रशेखर मिश्र (66) पुत्र रामशिरोमणि मिश्र मंगलवार को अपने घर से मजदूर नन्हकऊ पुत्र चुन्नू (55) निवासी बड़ा केवटान सोनावा चांदा सुल्तानपुर को साथ लेकर खेत में गोबर की खाद डालने के लिए गए थे। खेत के बगल स्थित बिजली के खंभे में लगे स्टे वायर में करंट उतरने के चलते दोनों करंट की चपेट में आ गए । जिससे...