सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबेपुर पर दुबेपुर में कार्यरत तथा वर्तमान में वरिष्ठ प्रवक्ता (पीईएस )डायट अयोध्या के पद पर पदोन्नति प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी राम तीर्थ वर्मा का सम्मान समारोह ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबेपुर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी एवं अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे के संयोजन में आयोजित किया गया। समस्त शिक्षकों की ओर से बीईओ का शाल, स्मृति चिन्ह्न देकर विदाई की गई। ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा कि बीईओ कार्य व्यवहार बेहतरीन रहा तथा आपने पूरे शिक्षकों को कार्य करना सिखाया। इनका कार्यकाल लगभग दो वर्ष रहा। समारोह को कई शिक्षकों ने संबोधित किया। इसमें नोडल शिक्षक संकुल केडी सिंह, पूर्व बीआरसी बजरंग यादव, प्र...