Sultanpur News: क्रॉसिंग पर अनुरक्षण कार्य के चलते कटका-मायंग मार्ग रहा बन्द
सुल्तानपुर, अगस्त 23 -- Sultanpur News: गोसाईगंज,संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर कटका बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 30/बी पर रविवार को वार्षिक अनुरक्षण कार्य कराया गया। इसके चलते कटका बाजार से शंकरगढ़-मायंग मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजरने वाला यातायात सुबह नौ बजे से देर शाम तक बन्द रहा। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। रविवार को रेलवे की ओर से सुरक्षा और संरक्षा की दृष्टि से कटका क्रॉसिंग पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में अनुरक्षण कार्य पूरा कराया गया। मार्ग बंद रहने के दौरान वाहन चालकों की सुविधा के लिए यातायात का रूट डायवर्जन किया गया था। लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की व्यवस्था की गई। इसके बावजूद काफी राहगीर परेशान हुए। थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.