सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक ही परिवार के सात लोगों की पिटाई और जानलेवा हमले में आरोपी अमित अग्रहरि की गिरफ्तारी पर सेशन कोर्ट ने 31जुलाई तक रोक लगा दी है। अधिवक्ता संतोष पांडेय ने याचिका पेश कर आरोपों को निराधार बताया। बीती एक जून की घटना में अमित अग्रहरी, शिवम, बबलू, श्रीराम, शनि, गोलू आदि पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...