Sultanpur News: कोथरा कला आरआरसी सेंटर बना शोपीस
सुल्तानपुर, अगस्त 20 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। विकासखंड प्रतापपुर कमैचा की ग्राम सभा कोथरा कला में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव में लाखों की लागत से बनाया गया आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते महज शोपीस बनकर रह गया है। सेंटर लंबे समय से बंद पड़ा है और तेज बारिश के दौरान भवन के अंदर पानी घुसने से फर्श पर कीचड़ जमा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक आरआरसी सेंटर का उद्देश्य घर-घर से कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसे सेंटर तक पहुंचाना और वहां कचरे की छंटाई करना था, लेकिन धरातल पर योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। सेंटर बंद रहने से स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी भी नियमित रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं और महज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.