सुल्तानपुर, सितम्बर 23 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय में दुर्गापूजा महोत्सव को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति बल्दीराय ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। समिति के अध्यक्ष महेश जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह को ज्ञापन सौंपकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग की। समिति ने तहसील क्षेत्र की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों को दुर्गापूजा से पहले गड्ढामुक्त कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान पूजा पंडालों और विसर्जन स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: दुर्गापूजा में यातायात, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्य...