Sultanpur News: कूड़ा फेंकने के विवाद में गाली-गलौज और धमकी का आरोप
सुल्तानपुर, अक्टूबर 27 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कूम्ही गांव निवासी उमाशंकर शर्मा ने रमेश बारी की पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे रमेश की पत्नी घर का कूड़ा-करकट लाकर उनके मकान के सामने फेंक रही थी। विरोध करने पर उनकी पत्नी नीलम को गाली देने लगी और मारपीट पर आमादा हो गई। उमाशंकर के अनुसार, बीच-बचाव करने के बाद वह थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि रमेश की पत्नी उन्हें अवैध रूप से फंसाने और गुंडों से जान से मरवाने की धमकी भी दे रही है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: खेत में कूड़ा फेंकने के विवाद में महिला की पिटाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.