सुल्तानपुर, जुलाई 2 -- Sultanpur News: सूरापुर,संवाददाता। जिले की सीमा पर स्थित प्रमुख व्यावसायिक केंद्र सूरापुर बाजार में कूड़ा निस्तारण की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, इसके चलते सड़क के किनारे कूड़ा डंप होता है, इससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाजार में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कूड़ा इकट्ठा हो जाता है, लेकिन उसे डंप करने के लिए कोई निर्धारित स्थान या व्यवस्था नहीं है। समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं किया। बाजार के लोगों ने बताया कि कई व्यापारी सुबह अपनी दुकानों के सामने झाड़ू लगाकर कूड़ा सड़क पर कर देते हैं। तेज हवा के कारण वही कूड़ा उड़कर एक प्रतिष्ठान से दूसरे प्रतिष्ठान के सामने पहुंच जाता है, जिससे व्यापारियों के बीच अक्सर ...