सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। कस्बे में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर बुधवार को शासन-प्रशासन ने कस्बे से लेकर विसर्जन स्थल तक का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही पूजा समितियों से आस्था पूर्वक शांति पूर्वक विसर्जन करने की अपील की। मालूम हो कि क्षेत्र की मूर्तियों का विसर्जन मंगलवार सुबह तक हो चुका है। कुड़वार कस्बे की दर्जन भर मूर्तियों का विसर्जन बुधवार देर शाम शुरू होकर रात तक चलेगा। कुड़वार में विसर्जन को लेकर शासन प्रशासन मुस्तैद है। डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा ने कस्बे में पैदल भ्रमण कर शांति पूर्वक विसर्जन के लिए कहा। उन्होंने कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ जगह पर बैरीकेडिंग करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को दिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: 18 दुर्गा पूजा समि...