Sultanpur News: कुएं में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, गांव में हड़कंप
सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सकरसी गांव में रविवार को कुएं में 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों के अनुसार सकरसी निवासी जमुना प्रसाद मिश्रा साधु-संत के रूप में कुएं के बगल स्थित अपनी कुटी पर रहते थे और बीते कई दिनों से गायब थे। रविवार को एक ग्रामीण शौच के लिए गया तो कुएं के पास से तेज बदबू आ रही थी। उसने गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने कुएं से शव बाहर निकलवाया। शव की पहचान जमुना प्रसाद मिश्रा के रूप में हुई, जो कई दिन पुराना और आधा सड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई कर रही है। मृतक की पत्नी घर पर बदह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.