सुल्तानपुर, अक्टूबर 30 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। लम्भुआ नगर पंचायत में तैनात अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने शुक्रवार को दोस्तपुर नगर पंचायत के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। अब तक दोस्तपुर नगर पंचायत का कामकाज सुल्तानपुर नगर पालिका के ईओ लालचंद्र सरोज की देखरेख में संचालित हो रहा था। गौरतलब है कि दोस्तपुर नगर पंचायत के अतिरिक्त कार्यभार के लिए कोइरीपुर के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप के नाम से शासन स्तर से दो बार आदेश जारी हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह कार्यभार नहीं संभाल सके। इसके बाद से नगर पंचायत का कामकाज अतिरिक्त व्यवस्था के तहत चल रहा था। कीर्ति सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर पंचायत में लंबित कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान नगर पंचायत अध्य...